जनवाणी संवाददाता |
भागूवाला: मंडावली क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में आबकारी निरीक्षक ने परिवर्तन दल के साथ कई जगह छापेमारी की और सरकारी शराब की दुकानों का भी निरीक्षण किया।
आबकारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी सिंह ने अपनी टीम के साथ भागूवाला क्षेत्र में तथा कोटा वाली होटलों पर मादक पदार्थों की तलाशी में कई जगह पर छापेमारी की, लेकिन टीम को कुछ नहीं मिला। बाद में भागूवाला सरकारी शराब की दुकान पर ग्राहकों से मूल्य के बारे में जानकारी की तथा दुकान से शराब खरीद कर ला रहे ग्राहकों के हाथों में लिए गए सामान की जांच की गई।

