जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: नगर में तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गयी टिप्पणी से आहत हिंदू रक्षा सेना के नगर अध्यक्ष कमलेश विश्नोई के नेतृत्व में कार्यकताओं ने होली चौंक पर निमार्ता व अभिनेता सैफी अली खान का पुतले फूंके तथा उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की।
गुरुवार को हिंदू रक्षा सेना के नगर अध्यक्ष कमलेश विश्नोई के नेतृत्व में कार्यकताओं ने होली चौंक पर एकत्रित हुए। उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान सहित अन्य कलाकारों व वेब सीरीज तांडव को लेकर प्रदर्शन किया। हिन्दू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने सरकार से फिल्म पर बैन लगाये जाने की मांग की है।
वेब सीरीज में देवताओं का मजाक उड़ाया गया है। ऐसी वेब सीरीज के माध्यम से सनातन धर्म के प्रति नकारात्मक चित्रण कर हिंदुओं को आराध्य देवताओं से दूर करने, धर्मांतरण कराने व दंगा कराने का प्रयास किया जा रहा है निर्माता और कलाकारों के पुतले फूंके गए।
साथ ही नारेबाजी करते हुए सरकार से फिल्म पर बैन लगाने का गुहार लगाई गई इस मौके पर हिंदू रक्षा सेना के जिला उपाध्यक्ष मनोज विश्नोई, रंजीत पंवार, नीलम सिंह, गीता चौधरी, सुनील कुमार, कपिल मल्होत्रा, ओमवीर सिंह, विवेक कुमार, विपिन चौहान, महेश कुमार, हिमांशु, हर्ष पंवार तथा सचिन पंवार आदि मौजूद रहे।

