Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

‘जन जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश’

  • एनआईसी में दिखाया मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ का प्रसारण
  • डीएम, एसपी ने कलक्ट्रेट से जागरूकता वाहनों दिखाई झंडी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: 21 जनवरी 2021 से प्रारम्भ होकर 20 फरवरी 2021 तक प्रदेश में चलने वाले राष्टÑीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ एवं परिवहन विभाग की रुपए 55़ 70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने अपने संबोधिन में कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आम जामानस में जागरूकता होगी तो सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

साथ ही, विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर मुख्य जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने उपस्थित लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात के नियमों के प्रति जन सामान्य अधिक से अधिक जागरूक हो और यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से हैलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया।

55 12

डीएम ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान 21 जनवरी 2021 से प्रारम्भ होकर 20 फरवरी तक चलेगा। जिससे सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जनमानस को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं व मृतकों की संख्या में कमी लाई जा सकती है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने यातायात के प्रति जिम्मेदार बनने, यातायात के नियमों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपेक्षा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि यातायात के नियमों का पालन शत प्रतिशत होगा तभी अपनी और अपने समाज के लोगों की सुरक्षा होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, एआरएम रोडवेज मनोज वाजपेई, पीटीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, टीएसआई भंवर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img