- इंडस टावर लिमिटेड के कर्मचारियों ने निकाली रैली
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: इंडस टावर लिमिटेड के कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बाइक रैली निकाली। सड़क पर बाइक सवारों की बाइकों व हैल्मेटों पर रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाये ताकि अंधेर व कोहरे मे बाइक सवार दूर से ही नजर आए।
गुरूवार को इंडस टावर लिमिटेड द्वारा मोहल्ला ताडवाला में स्थित टावर से एक बाइक रैली निलाी गई जो गाड़ीवाला चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। पुलिस की मदद से बाइक सवारों को रोककर बाइकों, ट्रैक्टर ट्रलियों आदि अधिकांश वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।
बी फोरएस के मंडल अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि जागरूकता और सावधानी से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इसलिए हम सब माह भर के दौरान आम लोगों को यातायात से संबंधित नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करते रहेगे।
अजय शर्मा ने बताया कि आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।
इस अवसर पर विकास शर्मा, विशाल बालियान, अक्षय, अंकित, प्रमोद, नरेंद्र, राजेंद्र, मांगा, धर्मेंद्र, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।

