जनवाणी संवाददाता |
जलालाबाद: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिव्या पब्लिक स्कूल के निकट ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हैं।
जलालाबाद के निकट गांव चंदेनामाल निवासी अंकित और थानाभवन के गांव रासीदगढ़ निवासी आशु ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। आशु अपने जीजा के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर अपने गांव रसीद गढ़ जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर दिव्या पब्लिक स्कूल के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रैक्टर पलटने से अंकित और आशु ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
ट्रैक्टर पलटने की घटना की जानकारी राहगीरों ने जलालाबाद पुलिस को दी और ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों युवकों को बमुश्किल बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को थानाभवन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की पहचान अंकित निवासी चाइना माल और आशु निवासी रसीद गढ़ के रूप में हुई। रिश्तेदारी में हुई एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

