Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

रामा इंस्टीट्यूट कॉलेज में बेबिनार का आयोजन

  • कार्यक्रम में गिलहरी व पादपो की महत्ता को बताया

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन किरतपुर के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय गिलहरी प्रोत्साहन दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय बेबिनार का आयोजन किया गया। बेबिनार का शुभारंभ डायरेक्टर इंजीनियर रोहित चौधरी व प्राचार्य डा. डबलेश कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।

28 19

कार्यक्रम के आरम्भ में विभागाध्यक्ष सौरभ राजपूत ने बेबिनार के विभिन्न वक्ताओं का स्वागत किया एवं उनका संक्षिप्त परिचय देकर बेबिनार के विषय राष्ट्रीय गिलहरी प्रोत्साहन दिवस के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. भाष्कर जोशी(साइंटिस्ट पतंजलि रिसर्च सेंटर हरिद्वार) ने गिलहरी एवं पादपों की महत्ता को बताया। जबकि डा. सीवडीव शर्मा (डीन साइंस डिपार्टमेंट) ने मनुष्यों के जीवन में गिलहरी की उपयोगिता को बताया कि गिलहरी मनुष्यों के जीवन में मित्रवत व्यवहार करती है।

गिलहरी की सुरक्षा का दायित्व मनुष्य का ही बनता है। प्राचार्य डा.डबलेश कुमार ने अन्य विभागों को भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य डा.रवीश कुमार, कालेज कार्डनेटर विजेता मिश्रा, विभागाध्यक्ष सौरभ राजपूत पृथ्वी राज, कुव वर्षा एवं निधि आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img