Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

26 जनवरी के दिन मेट्रो रूट में हुआ यह बदलाव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन अगर आप भी मेट्रो से कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लीजिए। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एहतियातन कुछ कदम उठाए हैं, जिसके कारण गणतंत्र दिवस वाले दिन मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के बीच चलने वाली मेट्रो लाइन 26 जनवरी को आंशिक रूप से सेवाएं प्रभावित रहेंगी। गणतंत्र दिवस पर दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा।

डीएमआरसी ने जानकारी दी कि केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्री केवल लाइन 2 और लाइन 6 के बीच ट्रेनें इंटरचेंज कर सकते हैं। वहीं 26 जनवरी को पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर सुबह 08:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेंगे।

इसके साथ ही मेट्रो की सभी पार्किंग भी 25 जनवरी की सुबह छह बजे से अगले दिन दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था के तहत उठाए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img