जनवाणी संवाददाता ।
नई दिल्ली: गाजीपुर से आगे बॉर्डर पर किसान दिल्ली में जबरन बैरिकेडिंग तोड़कर घुस गए। यहां पर किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की हुई थी, जिसको किसानों की भीड़ ने हटाकर एंट्री पा ली है। इसके बाद किसानों का कारवां दिल्ली की सीमा में घुस गया है।

किसानों को पुलिस वालों ने बल पूर्वक रोका तो नहीं, लेकिन बैरिकेडिंग किसानों की ट्रैक्टर को रोकने के लिए लगाई गई थी, जिसे किसानों ने अपने ट्रैक्टरों व अन्य तरीके से हटा लिया। दिल्ली पुलिस की तरफ से बसे और कैंटर सड़क के बीचो-बीच लगाकर रास्तों को रोका गया था, ताकि किसान दिल्ली में एंट्री नहीं पा सकेंगे, लेकिन किसानों ने लगाई गई बैरिकेडिंग और कंटेनर, बसों को बीच रास्ते से हटा दिया है और किसानों की भीड़ आगे बढ़ गई है।

हालांकि पुलिस और किसानों के बीच कहीं कोई टकराव नहीं हुआ। क्योंकि पुलिस ने किसानों को नहीं रोका। पुलिस बल मौजूद तो है, लेकिन एक तरफ खड़ा है। किसान लाखों की तादाद में है। किसानों को यदि कहीं रोकने का प्रयास किया गया तो टकराव के हालात पैदा हो सकते हैं।

