- आरबीडी कालेज में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: आरबीडी महिला महाविद्यालय में चित्रकला विभाग द्वारा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डा.जकिया रफत ने किया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सडक सुरक्षा माह कें अतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता में प्राचार्य डा.जकिया रफत ने छात्राओं को सड़क पर चलने के नियम से जागरूक किया। प्रतियोगिता का निर्णय प्राचार्य डा.जकिया रफत, डा.सविता मिश्र, डा.किश्वर जैदी ने किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योतिका एमए प्रथम, द्वितिय सादिया एमए प्रथम, तृतीय स्थान सोनिया मलिक एमएम द्वितीय, व सात्वंना सलीना, अंजुम, अफसाना को प्राप्त हुए। प्रतियोगिता में अफसाना, हिमानी, आंचन, रिजवाना, ईरम, सलीना, आंचन मेहरा, शिवानी, अरीबा, कंचन, फरहीन आदि छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डा.शताक्षी चौधरी, डा.ऋचा शर्मा, उजाला रानी शिक्षिका मौजूद रही।

