Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

गंगा बैराज पर रालोदियों व पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

  • जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में दिल्ली जा रहे थे किसान
  • करीब दो घंटे रोकने के बाद पुलिस ने हटा दी बैरिकेटिंग

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बिजनौर से राष्ट्रीय लोकदल के नेतृत्व में करीब 300 किसानों का जत्था दिल्ली को रवाना हुआ। गंगा बैराज पहुंचने पर भारी पुलिस बल ने रालोद पदाधिकारियों को रोक लिया। इस दौरान रालोदियों व पुलिस के बीच नोकझोक भी हुई। इस बीच किसान दरी बिछाकर सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने अपनी बैरिकेटिंग हटा दी। इसके बाद रालोद का जत्था दिल्ली को रवाना हो गया।

कृषि विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग को दिल्ली में किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। उक्त धरना प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुक्रवार को स्थानीय राजमिलन बैंकट हॉल पर एकत्र हुए। जहां से करीब 300 कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में दिल्ली के लिए वाहनों से चल दिए। गंगा बैराज पर जब रालोद कार्यकर्ता पहुंचे तो पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने बैरिकेटिंग लगाकर उन्हे रोक दिया।

जहां पर रालोद पदाधिकारियों व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। दोपहर करीब 12 बजे रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह अपने साथियों के साथ हाईवे पर ही दरी बिछाकर बैठ गए और किसान विरोधी भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे तक पुलिस व रालोद पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद करीब दो बजे पुलिस ने अपनी बैरिकेटिंग हटा ली।

इसके बाद राहुल सिंह अपने जत्थे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। धरने में जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के साथ पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, प्रवीण सिंह देशवाल एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, प्रीतम सिंह, रोहित कुमार, प्रशांत कुमार, अनुज कुमार, हरवीर सिंह, कामेंद्र सिंह सहित सैकड़ों रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img