Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सीएमओ ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

  • जनपद में 685 बूथों पर पिलाई गई नौनिहालों को डॉप्स
  • जिले में 2 लाख 52 हजार 104 को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोविड महामारी के बाद जिले में पहली बार पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मां सावित्री हॉस्पिटल स्थित पोलियों बूथ का शुभारंभ करते हुए बच्चों को अपने हाथों से पोलियों की खुराक पिलाई और सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का आहवान किया।

रविवार को जिलेभर में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाये गए 685 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिसमें 2 लाख 52 हजार 104 बच्चों को पोलियों की खुराब पिलाने का टारगेट रखा गया था। रविवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित मां सावित्री देवी हॉस्पिटल में बनाये गए पोलियो बूथ का सीएमओ डा़ वीबी ढाका, एसीएमओ डा़ सफल कुमार व रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष डा़ रीतिनाथ शुल्का ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

इस दौरान सीएमओ डा़ वीबी ढाका ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियों की खुराक पिलाई। क्लब अध्यक्ष डा़ रीतिनाथ शुल्का ने बताया कि इस दौरान करीब 105 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा़ आरके सागर, नितिन तायल, रोटरी के पल्स पोलियो चेयरमैन दीपक जैन, डा़ नीलम शुक्ला, डा़ अजय श्रीवास्तव, संदीप विश्वकर्मा, दीपा, निक्की, रूमा, सुरभी बंसल, डा. अजयबाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।

34 24

नगर के विभिन्न पोलियो बूथ दिल्ली रोड, बलभद्र मंदिर, रेलवे रोड, गुरुद्वारा रोड वह रोडवेज बस अड्डे पर जाकर नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाई गई। रोटरी क्लब शामली द्वारा यह कार्य रोटरेक्ट क्लब व इंटरेक्ट क्लब के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से मिलकर किया गया।

इस अवसर पर पोलियो ड्रॉप पिलाने वाले बच्चों को कैप, बॉल व खिलौने देकर इस ड्रॉप की महत्ता के बारे में उनके परिजनों व क्षेत्रवासियों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर दीपक जैन, विजय गुप्ता, सुधाकर आर्य, रुचिर गोयल, प्रदीप सिंगल, प्रवीण गोयल, मनीष गर्ग आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img