जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश कर रही हैं और ये मोदी सरकार का तीसरा बजट है। इस बार वित्त मंत्री बहीखाते की बजाय स्वदेशी टैबलेट के जरिए बजट पेश करेंगी। वहीं वित्त मंत्रालय ने एक एप लॉन्च की है जिसके जरिए देशवासी और संसद के सदस्य बजट दस्तावेजों को देख सकते हैं। इस बार वित्त मंत्री ने बजट में छह स्तंभों का उल्लेख किया है।
| मेरठ: कोविड-19 से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के बीच अबकी बार बजट एक नए इतिहास के रूप में पेश हुआ। हर बार की तरह बजट को लिखित में पेश किया जाता था, जिसमें कि पेपर के माध्यम से ही वित्त मंत्री द्वारा बजट को समझाया जाता था। लेकिन अबकी बार बजट को डिजिटल इंडिया के अंतर्गत टैब के माध्यम से दर्शाया गया। जिसमें संसद में बैठे सभी सदस्यों को टेक्नालॉजी के माध्यम से प्रत्येक बिंदु समझाएं। वहीं दूसरी ओर जैसे ही बजट को लेकर वित्त मंत्री द्वारा ऐलान किए गए। सोशल मीडिया पर उसकी झलक देखने को मिली। सभी युवाओं ने योजना बजट की एक प्रगति को अपने आधार पर शेयर करते हुए अन्य लोगों तक सांझा किया। |
पहला स्तंभ – स्वास्थ्य एवं कल्याण
दूसरा स्तंभ – भौतिक और वित्तीय पूंजी और अवसंरचना
तीसरा स्तंभ – आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास
चौथा स्तंभ – मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना
पांचवां स्तंभ – नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास
छठा स्तंभ – न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन

