Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

स्वच्छता के मानक पर खरे उतरने वाले कालेज होंगे सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: नगर पालिका ने स्वच्छता के मानक पर खरे उतरने वाले कालेजों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। ऐसे कालेजों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सम्मानित कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान दिया जाएगा।

सोमवार को टीम ने नगर पालिका क्षेत्र में संचालित स्कूल व कालेजों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन से ज्यादा कालेजों में पहुंचकर साफ-सफाई व स्वच्छता का जायजा लिया। नगर पालिका ईओ सुभाष कुमार के मुताबिक टॉप स्थान पर रहने वाले स्कूलों को प्रथम, द्वितिय तथा तृतीय स्थान पर रखा जायेगा।

पालिका टीम में शामिल सफाई निरीक्षक इन्द्रपाल सिह, बाबू चेतन स्वरूप, वरूण कुमार आदि ने नगीना मार्ग स्थित विद्या मंदिर इंटर कालेज का सर्वे किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर पाई गई। सभी छात्र मास्क पहनकर ही स्कूल मे प्रवेश कर रहे थे।

कालेज गेट पर सभी बच्चो का टैम्परेचर मापकर व हाथ सैनेटाइज कराकर ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। यह व्यवस्था देखकर पालिका टीम ने प्रधानाचार्य सहित स्टाफ की कार्यकुशलता की सराहना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img