- आवेदन के बाद भी बुंटा-गुराना के किसानों को निधि नहीं
जनवाणी ब्यूरो |
थानाभवन: क्षेत्र के ग्राम बुनटा और गुराना के किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिलने पर थानाभवन कृषि बीज भंडार केंद्र पर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को गांव बुंटा और गुराना के किसान थानाभवन स्थित कृषि बीज भंडार केंद्र पर पहुंचें। उसके बाद उन्होंने वहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि जब से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू हुई है तब से लेकर आज तक उनके गांव के 80 प्रतिशत किसान इस योजना के लाभ से वंचित है।
किसान कई-कई बार आवेदन कर चुके हैं मगर समस्या का कोई समाधान आज तक नहीं निकल सका। कृषि बीज भंडार कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वे किसानों के आवेदन आवेदन कई बार कृषि विभाग को भेज चुके हैं लेकिन मगर टेक्नीकल समस्या के कारण इनके खातों में पैसे नहीं जा पाए हैं।
प्रदर्शनकारी किसानों में मोहम्मद गुफरान, मौहम्मद रकीब, मौलाना अब्दुल्ला, फाजिल, मौलवी शब्बीर, अबरार, कादिर, शाहनवाज आदि शामिल रहे।

