- बिजली के सामान की चोरी करते थे आरोपी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सदर कोतवाली पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने चोरों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की देर शाम को शामली कोतवाली पुलिस ने गांव लिलौन से गुजर रहे गंदे नाला के पास से बिजली का सामान चोरी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पकडे गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने स्टे रॉड लोहा 30, स्टे वायर लोहा दो बंडल, एल्यूमीनियम तार एक बंडल, कटिंग तार एल्यूमीनियम दो बोरे, वी क्रास लोहा एक, परिवहन में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर-ट्राली बिना नंबर बरामद की। पकडे गए चोरों ने अपने नाम साकिब पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम अल्हेडी थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर, शाबाज पुत्र यासीन, राशिद पुत्र महबूब, सलमान पुत्र हैदरअली निवासीगण पीकी थाना कोतवाली जनपद सहारनपुर बताया है। पुलिस ने चोरों से पूछताछ के बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
चोर की निशानदेही पर मोबाइल बरामद
9 जनवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के कमला मार्किट स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने शटर उखाड़कर एलईडी, बैटरा, मोबाईल फोन, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया था। जिसके संबंध में दुकान मालिक फारूक निवासी काजीवाड़ा शामली ने मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में शामिल तीसरा अभियुक्त राहुल पुत्र सोमपाल उर्फ सोम्मा निवासी खालापटरी पंसारियान फरार हो गया था, जिसने कोर्ट में पेश होकर गिरफ्तारी दी थी। जिसको शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से अभिरक्षा में लेकर पांच मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।

