जनवाणी संवाददाता |
मोरना: शरारती तत्वों द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रचार बोर्डो पर लगे फोटो पर कालिख पोत दी गई थी, कालिख पुती देख भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त हो गया था, जिससे लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी बोर्डो को पर सफेद रंग कराया। पुलिस शरारती तत्वों की तलाश में जुटी है।
मोरना ब्लॉक में आने वाले सभी गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के बोर्ड लगे हुए हैं जिस पर सौभाग्य योजना बिजली के कनेक्शन देने की जानकारी के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फोटो भी लगे है उन बोर्डो पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी थी जिसे लेकर क्षेत्र के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया था।
कालिश पुती देख पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये ओर गुरुवार की दोपहर को पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कालिख लगे बोर्डो पर सफेदी पुताई कर दी गई है। थानाध्यक्ष सुबे सिंह यादव ने बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के दो चार गांव में लगे बोर्डो पर आचार सहिता लगने पर ब्लॉक द्वारा रॉड पर आने वाले सभी बोर्डो को पोता गया था। कुछ बोर्ड काले रंग के पोते दिए गये थे काले रंग वाले बोर्डो पर सफेदी करा दी गई है अगर किसी शरारती तत्वों ने इस कार्य को किया है तो उनकी जानकारी कर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

