जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से किसानों का प्रदर्शन जारी है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद अब किसान आंदोलन को और धार देने के लिए किसान संगठनों का देशव्यापी चक्का जाम जारी है। ये चक्का जाम तीन घंटे तक चलेगा।
कांग्रेस सहित लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने इसे अपना समर्थन दिया है। इसके मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में 50 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। वहीं ड्रोन के जरिए सीमाओं की निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस की एक टीम नजर बनाए हुए है ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दिग्विजय ने किसानों के प्रदर्शन के पक्ष में ट्वीट किए हैं। दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक चक्का जाम का असर दिखाई दिया। इसके अलावा हैदराबाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से राजमार्ग को खाली करवा लिया है।
गोल्डन गेट पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को किया जाम
पंजाब में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसानों द्वारा किए गए ‘चक्का जाम’ के आह्वान के तहत प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया। अमृतसर में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोल्डन गेट का दृश्य।
Punjab: Protesters block roads as part of 'Chakka Jaam' call given by farmers from 12 pm to 3 pm today; visuals from Golden Gate on Delhi-Amritsar National Highway in Amritsar #FarmLaws pic.twitter.com/X4pEN56Kct
— ANI (@ANI) February 6, 2021
71 दिनों से सड़कों पर हैं किसान
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘किसान 71 दिनों से सड़कों पर हैं, वे संघर्ष कर रहे हैं। एक तरफ, सरकार बातचीत के लिए तैयार है, जबकि दूसरी ओर वे पानी का कनेक्शन, बिजली कनेक्शन वापस ले रहे हैं। वे किसानों को परेशान कर रहे हैं, एक लोकतांत्रिक सरकार इस तरह से कैसे काम कर सकती है?’
Farmers are on streets for 71 days, they're struggling. On one hand, govt is ready for talks, while on other hand they're withdrawing water connection, electricity connection. They're harassing farmers, how can a democratic govt act like this?: KC Venugopal, Congress MP pic.twitter.com/bo56pU9Ssw
— ANI (@ANI) February 6, 2021
गाजीपुर सीमा पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं
गाजीपुर सीमा (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) पर रैपिड एक्शन फोर्स सहित सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक और रिजर्व बलों के लगभग 50,000 कर्मियों को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तैनात किया गया है।
Delhi: Personnel of Security Forces including that of Rapid Action Force deployed at Ghazipur border (Delhi-Uttar Pradesh).
Around 50,000 personnel of Delhi Police, Paramilitary & Reserve Forces have been deployed in Delhi-NCR region, as per Delhi Police. pic.twitter.com/PBZleWSQOY
— ANI (@ANI) February 6, 2021
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राजमार्ग से हटाया
तेलंगाना के हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक राजमार्ग पर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वहां से हटा दिया है। ये सभी किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी चक्का जाम के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे।
Telangana: Police removed the protesters who were agitating on a highway on the outskirts of Hyderabad as part of the countrywide 'chakka jaam' called by farmers today.#FarmLaws pic.twitter.com/kdWepxOeh3
— ANI (@ANI) February 6, 2021
गाजीपुर सीमा पर भारी सुरक्षाबल तैनात
कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर सीमा पर हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) में भारी सुरक्षाबल तैनात है।
#WATCH: Heavy security deployment at Ghazipur border (Delhi-Uttar Pradesh), in view of protests against the farm laws.
(Video source: Delhi Police) pic.twitter.com/yyQGSj393R
— ANI (@ANI) February 6, 2021

