Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

गांव अंती में बदमाशों का तांडव, कई मकानों से लाखों का माल साफ

  • पुलिस पर ढीली कार्यवाही का आरोप, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: कोतवाली क्षेत्र के गांव अंती में बदमाशों ने धावा बोलकर एक दर्जन से अधिक मकानों में तांडव मचाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। इस दौरान बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर वहा से कीमती सामान समेत नकदी चोरी कर ली।

सुबह होने पर जब ग्रामीणों को चोरी की घटना का पता लगा। तो ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह से शांत कर उन्हें बदमाशों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। वही घटना के बाद गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ था।

04 11

शनिवार की रात गांव अंती में कहर बन कर गुजरी, जब बदमाशों ने गांव के एक दर्जन मकानों पर धावा बोलकर वहां जमकर तांडव मचाया। इस दौरान बदमाश ग्रामीणों का लाखों रुपये का माल चोरी कर फरार हो गये। उधर घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत पसरी हुई है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव अंती निवासी कवरपाल, जीतू पुत्र भूपसिंह के मकान पर धावा बोलकर बदमाशों ने वहा से कीमती सामान उड़ा लिया। इसके बाद बदमाश गांव के ही जगेंद्र, मीटू पुत्रगण जबर सिंह के मकान के ताले तोड़कर भीतर घर में घुस गए जहा से बदमाशों ने हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया।

05 8

इसके बाद बदमाशों ने अगला निशाना कंवरपाल पुत्र कैलाश को बनाया। यहां भी बदमाशों ने घर से नगदी समेत हजारों रुपए का सामान चोरी किया गया। इस दौरान बदमाशों ने अमरपाल पुत्र रामसिंह, मैनपाल पुत्र सेवाराम, महकार, माले के मकान के ताले तोड़कर वहा से भी हजारों रुपये की नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।

इकबाल पुत्र मोहम्मद अली की परचून की दुकान में घुसकर बदमाशों ने दुकान में रखा सामान को खुर्द-बुर्द करने के अलावा दुकान के गल्ले में रखी हजारों रुपये की नगदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गये। रविवार अल सुबह जब ग्रामीणों को चोरी की वारदात का पता लगा तो ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के विरोध में पुलिस प्रसाशन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस गांव में रात्रि में गश्त नही करती, जिसकी वजह से बदमाश गांव के अंदर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे गये है। कोतवाली पुलिस की ढीली कार्यवाही की वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद है। वही गांव में एक साथ करीब एक दर्जन से अधिक मकानों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत पसरी हुई थी।

उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा किया और बदमाशों की धरपकड़ की मांग की। पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाकर उन्हें जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा करने का आश्वाशन दिया है।

गांव में बदमाशों के तांडव से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ था। बताया गया है, पीड़ित परिवारों में से कुछ भट्टो पर कार्य करने के लिये गये हुए थे। जिससे उनके घर पर ताले पड़े थे। इसी बात का फायदा उठाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img