Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

एबीवीपी ने कॉलेज प्रोफेसर के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

  • वर्धमान कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्र के साथ गाली गलौज करते हुए की मारपीट
  • कॉलेज प्राचार्य ने सात दिन में मामले की जांच करने की बात कही

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: वर्धमान कॉलेज के प्रोफसर ने छात्र के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिसको लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया व प्रोफेसर के खिलाफ कार्यवाही न करने तक धरने पर बैठे रहने का फैसला किया।

वर्धमान कॉलेज बिजनौर में कॉलेज के प्रोफेसर डा.संजय त्यागी द्वारा कॉलेज के छात्र शुभम पाल के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल प्रोफसर से बात करने के लिए गया।

तब वर्तमान कॉलेज प्राचार्य चंद्र मोहन जैन ने प्रोफेसर संजय त्यागी को बात करने के लिए बुलाया तो उन्होंने विद्यार्थी परिषद प्रतिनिधिमंडल को प्रोफेसर एवं कॉलेज स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं के सामने ही गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। साथ ही उन्होंने चैलेंज देते हुए कहा कि वह पुन: मारपीट करेंगे, जिससे जो हो सकता है कर ले।

इस पर परिषद कार्यकर्ता भड़क गए तथा वही मौके पर प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए तथा जमकर नारेबाजी की। बार-बार कॉलेज प्रशासन के द्वारा आकर वार्ता की गई लेकिन एक बार भी उन्होंने संबंधित प्रोफेसर के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन नहीं दिया।

इस पर परिषद कार्यकर्ताओं ने भी अड़ियल रुख अपना लिया तथा वहीं बैठ कर नारेबाजी करने लगे। जब तक प्रोफेसर के उचित कार्यवाही नहीं होती धरने पर बैठे रहने का फैसला किया। प्राचार्य सीएम जैन के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया है।

सात दिन के भीतर शिक्षकों की टीम बनाकर मामले की जांच की जाएगी। इस दौरान प्रांतमंत्री हंस चौधरी, विभाग संयोजक शशिकांत बालियान, छात्र नेता मोहित राजपूत, जिला सह संयोजक सुधांशु चाहल, हनी, शुभम पाल आर्य वर्मा, आयुष चौधरी, दिव्यांशु दहिया, केशव राजपूत, मिथुन पंवार, नीरज चौधरी, कार्तिक, गोल्डी, ओवेश, उज्जवल, राजा शुभम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img