Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

विधायक तसलीम ने किया सीसी रोड का लोकार्पण किया

  • कालोनीवासियों से किये वायदों को पूरा किया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तातारपुर लालू के अंतर्गत विजयनगर कॉलोनी में अपनी विधायक निधि से बनी 320 मीटर सीसी रोड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कालोनीवासिों से किए गए वायदों को पूरा किया गया।

वहीं इस मौके पर कालानी वासियों ने विधायक हाजी तसलीम अहमद व सपा के नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष नईम मकरानी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए सीसी रोड के निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

सीसीरोड के लोकापर्ण पर हाजी तस्लीम अहमद ने कहा कि उन्होंने कॉलोनी वासियों से जो वायदा किया था वह पूरा किया है और इसी तरह आगे भी कालोनी से संबंधित जो भी समस्याएं होंगी वह समय-समय पर दूर करते रहेंगें। विधानसभा अध्यक्ष नईम मकरानी ने भी उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसे पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नवेद इकबाल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद व पूर्व चेयरमैन जलालाबाद याकूब राईन, जिला सचिव जाहिद अंसारी, विशेष आमंत्रित सदस्य अनवर खान मंसूब, जिला सचिव इंजीनियर शादाब हैदर, जिला सचिव महताब अहमद, जिला सचिव मोहम्मद सलमान, हाजी दिलशाद, मरगूब अहमद हुमायूंपुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य एजाज अंसारी, शमशाद अंसारी, मास्टर अकील, हाफिज मतलूब अंसारी, फुरकान, माजिद मकरानी नारायणपुर रतन, मुफ्ती इसरार, जहीर अहमद आदि के अलावा कालानी वासियों में शराफत हुसैन उर्फ नवाब एड., सुहेल खान एड., मुनव्वर हुसैन, शहजाद हुसैन, शमशाद हुसैन, नौशाद हुसैन, मोहम्मद शमी, डा. नौशाद, वसीम अहमद, शकील अहमद टीटी, शाकिर अंसारी अािद मौजूद रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img