Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

सरोजिनी नायडू की जयंती पर सपा महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

शामली: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल शसरोजिनी नायडू की जयंती पर समाजवादी महिला सभा एवं समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया।

शनिवार को शामली, थानाभवन, जलालाबाद, कांधला, झिंझाना, गढ़ीपुख़्ता में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। प्रमुख कार्यक्रम शामली में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने आयोजित किया जिसे समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष मधु देशवाल एवं अन्य सदस्यों ने सम्बोधित किया। अध्यक्षा ने सम्बोधन में कहा कि सरोजिनी नायडू जैसी नेताओं ने स्वतंत्र भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के जो सपने देखे थे वो अभी भी अधूरे हैं।

अखिलेश यादव सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ शुरू की थी जिसमें प्रसूताओं को अस्पताल के लिए हेल्पलाइन 181 तथा छेड़-छाड की घटनाओं को रोकने के लिए 1090 प्रमुख थी लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें बेकार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के समय में किसान मज़दूर की आर्थिक स्थिति लगातार ख़राब हो रही है जिसका सबसे बुरा प्रभाव महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी किसानों के संघर्ष में सहयोग देना है।

थानाभवन के कार्यक्रम में सुनेश कुमारी, कविता, राजवती, काजल, शालू, रचना, महेन्द्री कुमारी, नेहा, रहमान राव, यासीन मसूरी आदि ने भाग लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img