Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

एक समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष, तीन घयाल

  • शराब पीककर उत्पात कर रहे युवकों ने किया हमला

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: बहन की ससुराल आए एक युवक को नगर में शराबियों को रास्ता देने के लिए कहना उस समय भारी पड़ गया जब उन्होंने हमला कर उसे तथा उसकी बहन समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। डाक्टरी परीक्षण के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

हरियाणा के पानीपत निवासी महफूज ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात्रि वह कांधला देहात में अपनी बहन की ससुराल में बहन को लेने के लिए आया था। कांधला पहुंचने के बाद जैसे ही वह सलेमपुर रोड पर बहन के घर के पास पहुंचा तो वहां शराब के नशे में कुछ लोग बीच सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे।

जिस पर उसने उन लोगों से बीच सड़क से एक तरफ होने के लिए कहा। जिससे उसे रास्ता मिल सके। इस पर शराब के नशे में धुत लोगों ने उसके ऊपर ईटों से हमला कर दिया। झगडे की आवाज सुनकर उसकी बहन व अन्य लोग वहां आ गए। आरोपियों ने मारपीट कर उसकी बहन को भी घायल कर दिया।

दूसरे पक्ष के घायल युवक फरमान ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर के अंदर आराम कर रहा था। इसी बीच कई लोग उसके घर के अंदर घुस आए तथा उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। किसी ग्रामीण ने खूनी संघर्ष की सूचना कांधला थाने में दी।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। डाक्टरी परीक्षण के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img