Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

  • अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा तत्वावधान में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा तत्वावधान में सोमवार को पदाधिकारी कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए एडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा दिवस सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष रूपचन्द विश्वकर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि 17 सितम्बर को प्रतिवर्ष पूरे देश में भगवान विश्वकर्मा का पूजा दिवस मनाया जाता है।

विश्वकर्मा समाज के सभी लोग लोहे लकडी के काम करने वाले सभी दुकानदार एवं कारीगर सरकारी कार्यालयों, इंजीनियरिंग उद्योगों एवं तकनीकी संस्थानों में काम करने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना कार्य बन्द करके धूमधाम से केवल भगवान विश्वकर्मा की पूजा आरती करने व झांकी जुलुस निकालते है।

प्रदेश की वर्तमान सरकार ने सार्वजनिक अवकाश निरस्त किया, जोकि भगवान विश्वकर्मा व सम्पूर्ण समाज के सम्मान व स्वाभिमान के विरुद्ध है। उन्होंने एडीएम अमित कुमार सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अवकाश घोषित करने की मांग की। इस मौके पर रमेश विश्वकर्मा, ओमबीर विश्वकर्मा, प्रधान रविदत्त विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, बीरसिंह विश्वकर्मा, परमजीत विश्वकर्मा ,राहुल विश्वकर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, बलजोर विश्वकर्मा, एडवोकेट जॉनी विश्वकर्मा, देवेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सतपाल विश्वकर्मा, पदम विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, रामफल विश्वकर्मा, देव विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img