- नगर निगम द्वारा कराया गया चार मुस्लिम व दो हिन्दू जोड़ों का सामूहिक समारोह
- पात्र लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं: नगरायुक्त
वरिष्ठ संवाददाता |
सहारनपुर: प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना की श्रृंखला में मंगलवार को नगर निगम द्वारा जनमंच में छह जोड़ों का विवाह कराया गया। चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह कारी अनवर ने तथा दो हिन्दू जोड़ों का विवाह वेद मंत्रोच्चार के बीच पं.वीरेन्द्र शास्त्री ने कराया।
चौ.चरणसिंह वि.विद्यालय की सीनेट के वरिष्ठ सदस्य डॉ.दर्शन लाल अरोड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोकचंद गुप्ता, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीनियर सिटीजन एसोसियेशन के संस्थापक केएल अरोड़ा, अध्यक्ष अशोक जैन व स्मार्ट सिटी के डारेक्टर सुशील पुंडीर आदि ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।
परिणय बंधन में बंधने वाले जोड़ों में सलमान पुत्र सलीम का निकाह जेबा से, सलमान पुत्र हाशिम का निकाह सितारा से, साजिद पुत्र गुलजार का निकाह आईशा से हारुन पुत्र मेहरबान का निकाह शीबा से, अमित सैनी पुत्र गोपीचंद का विवाह आरती से और छोटाराम पुत्र रामसिंह का विवाह मधु से संपन्न कराया गया।
सभी विवाहित जोड़ों को शासन की ओर से 35 हजार रुपये का चैक, गृहस्थी चलाने के लिए कपड़ा, बर्तन, जेवर व मोबाइल आदि दस हजार रुपये का सामान भी दिया गया। जनमंच परिसर स्थित विजयेंद्र कच्छल मैमोरियल सोसायटी के सभागार में आयोजित सामूहिक समारोह में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नव युगलों व उनके परिजनों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए जहां लगातार विवाह समरोहों का आयोजन कर रही है। विवाह समारोह में उपनगरायुक्त दिनेश यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चैधरी, डॉ.वीरेन्द्र आजम, राकेश शर्मा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सपना सिंह ने किया।

