जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: एलपीजी के बढ़ते दामों को लेकर नगर में महिलाओं ने गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि आए दिन एलपीजी के दाम बढ़ रहे हैं। रसोई गैस से उनकी रसोई खर्चीली हो गई है। संभव है कि एक दिन ऐसा भ आएगा कि वह उपलों से ही चूल्हा जलाया करेंगी। मुश्किल से धुंए से निजात मिल पाई थी। अब फिर से सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्हें दुखी होना पड़ेगा।
मंगलवार को नगर के आजाद नगर में युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर के नेतृत्व में महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि सरकार ने अच्छे दिनों का वादा करके वोट लिए और सरकार बनते ही गरीब जनता को धोखा देने का काम किया।
प्रमेन्द्र तोमर ने कहा महिलाओं के साथ-साथ गरीब मजदूर, बेरोजगार व नौजवान सरकार ने सभी को बढ़ती महंगाई की मार ने परेशान कर दिया है। गैस के दाम को बढ़ाकर गरीब परिवार की रसोई को बंद करने का काम सरकार कर रहीं है। वहीं पेट्रोल डीजल लगभग 100 रुपये के पास पहुंच गया है।
जनता आने वाले चुनाव में काजपा सरकार को बदलने का काम करेंगी। आने वाले चुनाव में जनता गरीब किसान, मजदूर व नौजवानों के नेता जयंत चौधरी के साथ चलकर देश व प्रदेश में परिवर्तन करने का काम करेंगे। इस मौके पर रूपा राणा, निर्मला देवी, समुद्री कश्यप, कमला देवी, सुनिता, पूजा, मोनिका, बबली, फूलवती कुसुम, अनिता, ब्रिजेश, रेखा वर्मा, सुधा, रजनीश, लोकेश, गुड्डी, पवित्रा, अनिता, दया, शांति, राजकुमारी, शकुंतला, राकेश, कांति, वेदो आदि मौजूद थीं।

