Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

बारात आने से पहले आग लगने से सामान-खाना नष्ट

  • ग्रामीणों ने संभाली व्यवस्था और दोबारा बनवाया खाना

जनवाणी संवाददाता |

गढ़ीपुख्ता: क्षेत्र के गांव मालैंडी में आयोजित शादी समारोह में बारात आने से पूर्व सिलेंडर के लीक होने से लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गरीब विधवा महिला की पुत्री के विवाह में हुए नुकसान के बाद ग्रामीणों ने सहयोग करते हुए शादी समारोह की व्यवस्था संभाली तथा आनन-फानन में बारात के लिए खाना बनवाया।

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालैंडी निवासी विधवा कौशल पत्नी स्व. सोमपाल सिंह की पुत्री सरिता की शादी गांव मुंडेट कलां निवासी विपिन पुत्र दरियाव सिंह के साथ तय हुई थी। मंगलवार को बारात आनी थी जिसके लिए परिजन शादी समारोह की तैयारियों में जुटे हुए थे। घर के आंगन में टैंट लगाकर खाना बनवाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक लीकेज हुए एक सिलेंडर ने आग पकड ली जिससे वहां लगा टैंट भी आग की चपेट में आ गया और आग ने भीषण रूप ले लिया।

आग लगने से वहां मौजूद परिजनों व अन्य लोगों में हडकंप मच गया, ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू का प्रयास किया लेकिन विफल रहे जिसके बाद फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गयी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक टैंट, दरें, लकडी का तख्त, दो चारपाई, भंडार में रखा बारात का खाना, सब्जियां आदि नष्ट हो गए।

बारात आने से पूर्व हुए इस हादसे से परिजनों में भी कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आग से हुए नुकसान को देखते हुए ग्रामीण गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने आनन फानन में सारा सामान दोबारा मंगवाकर खाना तैयार कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img