Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में धरा गया 15 हजार का इनामी बदमाश साबिर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: क्राइम ब्रांच और नानौता थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार के ईनामी मुकीम काला गैंग के बदमाश को साथी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध असलाह और एक कार बरामद हुई है।

गुरुवार को सहारनपुर पुलिस के पीआरओ सेल ने जानकारी दी कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की जा रही चेकिंग के दौरान बुधवार की देर रात नानौता थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की जंधेड़ी नहर पुल पर कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।रोके जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में 15 हजार का ईनामी बदमाश साबिर निवासी टिंगरी रामनगढ़ कोतवाली नकुड़ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने साबिर को उसी के गांव के निवासी बदमाश साजिल के साथ गिरपतार कर लिया। साबिर की गिरफ्तारी पर शामली जिले की पुलिस ने 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।

बदमाश मुकीम काला गैंग का सदस्य है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने एक आई-20 कार एक पिस्टल, एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में थाना नानौता प्रभारी सोवीर नागर, अभिसूचना विंग के प्रभारी अजय गौड़, स्वॉट टीम के प्रभारी जयवीर सिंह, सर्विलांस सेल के प्रभारी अजब सिंह, जंधेड़ी चौकी इंचार्ज ललित कुमार सहित क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य शामिल रहे।

साबिर पर दर्ज हैं एक दर्जन मामले

ननौता थाना प्रभारी सोविर नगर ने बताया कि पकड़े मुकीम काला गैंग के सदस्य साबिर पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट के मामले अधिक है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध है। साबिर के खिलाफ शामली, सहारनपुर के थाना चिलकाना, नकुड़, कोतवाली सदर बाजार में मामले दर्ज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img