Wednesday, August 19, 2026
- Advertisement -

अवैध खनन से किया जा रहा है ​भूमि का भरान

  • कृषि भूमि पर अवैध खनन से बनाई जा रही है कालोनी
  • सूचना के बाद भी पुलिस बनी अनजान

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: पुलिस की मिली भगत से रात के अंधेरे में अवैध खनन करके कृषि भूमि कालोनी बनाने के लिए भरान किया जा रहे है। वहीं इस अवैध खनन से पुलिस जानपूछ कर अनजान बन रही है।

नांगल सोती में सराय आलम नांगल मार्ग पर बिल्कुल थाने के समीप कुछ प्रापर्टी डीलर कृषि भूमि को बिना आवासीय दर्ज कराये कालोनी बना रहे है। वहींंये प्रापर्टी डीलर रात के अंधेरे में नांगल पुलिस की मिली भगत कर दर्जनों डंपरों की मदद से अवैध खनन करके इस कृषि भूमि का भरान कर रहे है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी नांगल पुलिस अवैध खनन से पूरी तरह अनजान बन रही है। इस अवैध खनन से सरकार को भी हजारों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।

कृषि भूमि पर बिना परमिशन के बनाई जा रही है कालोनी

नांगल सोती में सराय आलम नांगल मार्ग पर बिना किसी सरकारी परमिशन के कृषि भूमि पर अवैध कालोनी बनाई जा रही है। प्रोपर्टी डीलर राजस्व विभाग को ठेंगा दिखाकर इस कृषि भूमि का दिन रात भरान करने पर लगे है। इस सब के बाद भी राजस्व विभाग गहरी नींद में सोया नजर आ रहा है।

57 7

पूरे गांव के पानी की निकासी बन्द

जिस कृषि भूमि में अवैध भरान से कालोनी बनाई जा रही है। इस भूमि में मुद्दत से पूरे गांव की रोजमर्रा और बरसाती पानी की निकासी चली आ रही है। जिसके लिए नांगल सराय आलम मार्ग पर एक बड़ी पुलिया बनी हुई है। लेकिन प्रोपर्टी डीलरों ने इस भूमि का भरान करके पुलिया को पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे पूरे गांव के पानी की निकासी बन्द होने से ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण इस मामले में एसडीएम से शिकायत का मन बना रहे है।

डंपर ने तोड़ी बिजली की लाइन, बिजली गुल

कालोनी का भरान करने के लिए दर्जनों डंपर रात के अंधेरे में मिट्टी लाने के लिए लगे हुए है। रविवार की रात दो बजे इन डंपरों ने सैकड़ों मीटर लंबी बिजली की लाइन उखाड़ दी। इससे इस मोहल्ले के सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गईं। वही हादसे के वक्त तारों से काफी देर तक आग की चिंगारियां निकलती रही। जिससे ग्रामीण सहम गए। कई ग्रामीण भय के कारण अपने घरों से बाहर आ गए। गनीमत रही कि कोई ग्रामीण इन तारों की चपेट में नहीं आया जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kartik Aaryan: कबीर खान की फिल्म की शूटिंग में घायल हुए कार्तिक आर्यन, जानें अब कैसी है तबीयत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अग्निवीर भर्ती रैली के फ्लैग ऑफ...

Saharanpur News: मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी गोकश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: बड़गांव थाना पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img