Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

नगर पालिका के विरोध में व्यापारियों ने दी गिरफ्तारी

  • नगर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर थाने से किया रिहा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: सिकमी किारयेदारी व प्रीमियम बढोत्तरी के विरोध में व्यपारियों ने पूर्व घोषित कार्यक्र म के तहत नई मंडी थाने में गिरफ्तारी दी, जहां नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने ज्ञापन लेकर उन्हे थाने से वापस भेजा। नगर पालिका मार्केट एसोसिएश ने जुडें व्यापरियों ने व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल व रके श त्यागी के नेतृत्व में रैली निकालकर प्रदर्शन करने के बाद पालिका कार्याल में धरना देते हुए पालिकाध्यक्ष व ईओ के कार्यालय में तालाबंदी करते हुए जेल भरो आन्दोलन चलाने की चेतावनी दी थी।

गुरूवार को दर्जनों व्यापारी नई मंडी थाना पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। जहां उन्होने गिरफ्तारी देते हुए ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को सौंपा। इस दौरान, सरदार बलविन्दर सिंह, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, विरेन्द्र अरोरा,ज्ञानी गुरवचन सिंह, किशन लाल, ओमवीर, विजय टोनी, अर्चित गुप्ता, महेन्द्र नाथ, अमन ने कहा कि व्यापारी किराया जमा करने के लिए तैयार है, लेकिन पालिकाध्यक्ष की हठधर्मिता से पालिका को नुकसान हो रहा है।

चेयरपर्सन के आवास पर रहा पुलिस बल

व्यापारियों द्वारा नई मंडी थाने के सामने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आवास मीका बिहार से गिरफ्तारी देने के ऐलान के बाद आज दिन भर उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। सीओं सिटी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ यहां मौजूद रहे। पुलिस बल के चलते व्यापारी चेयरपर्सन के आवास पर नहीं पहुंच पाए और थाने जाकर गिरफ्तारी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img