Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें सेक्टर प्रभारी: मोहित

  • नगर के बसपा कार्यालय पर चुनाव को लेकर बैठक आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के बसपा कार्यालय पर जिला पंचायत चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने सभी सेक्टर प्रभारी व कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने व पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

नगर के बसपा कार्यालय पर शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम, प्रभारी पश्चिमी प्रदेश विरेन्द्र जाटव, रामकुमार वर्मा, पूर्व मंत्री दयाराम सैन ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा और प्रत्याशियों से वार्ता कर उनसे चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने सेक्टर व बूथ कमेटी का विस्तार करने के आदेश दिए और चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए कहा, ताकि पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत मिल सकें। जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजकुमार गौतम के नेतृत्व में जनसत्ता दल लोक तांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप जाट को सैकड़ों कार्यकर्ताओं व रालोद, भाजपा से भी शामिल हुए।

शामिल होने वालों में सुनील ढाका, पिंटू ढाका, रवेश ढाका, राजपाल ढाका, यशपाल, हरेन्द्र सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी और सभी ने शपथ ली कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी का हित सुरक्षित है।

साथ ही उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर फिरोज खान, श्याम सुंदर गौतम, संतरा, बबलू कौशिक, हरपाल सिंह, राहुल गुर्जर, डा. ओमपाल, मांगेराम जाटव, राजबीर सिंह, अशोक राणा, राजेन्द्र तेजान, महराम, शशिकांत प्रेमी, इरफान पठान, सुरेन्द्र, रोहित, पवन गुर्जर, गोविंद बाबू, देवेन्द्र तोमर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img