Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

पिता-भाई के साथ शारीरिक संबंध न बनाने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक ?

  • मुकदमा लिखने के पश्चात दे रहे हैं परिजनों को जान से मारने की धमकी

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: पिता-भाई के साथ विवाहिता ने नहीं बनाएं शारीरिक संबंध पति ने विवाहिता को मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। परिजनों को फोन कर महिला ने तलाक देने की जानकारी दी। परिजनों ने विवाहिता का मेडिकल कराने के बाद भोपा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी विवाहिता के परिजनों को फैसला ना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी निवासी शहजादी पुत्री मोहम्मद इरफान का विवाह 25 जून 2018 को आसिफ उर्फ काती पुत्र नफीस निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने अपनी हैसियत से अधिक विवाह में दान देहेज दिया था। जिसमें परिजनों ने अल्टो कार सहित सोने चांदी व अन्य सामान भी भारी मात्रा में विवाहिता को दिया था।

पिता के परिजनों ने शादी में करीब 27 लाख रुपए खर्च करते हुए शादी बड़ी धूमधाम के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने निकाह के तुरंत बाद बारात की रुखसती के समय अल्टो कार व रुखसती में कम पैसा मिलने के चक्कर में विवाहिता के पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने ग्राम सीकरी में करीब 2 घंटे तक हंगामा किया था।अल्टो कार के बजाय स्विफ्ट डिजायर कार चाहिए जिसके उपरांत गांव के गणमान्य व्यक्तियो द्वारा समझा-बुझाकर देर रात्रि में लड़की की विदाई करा दी गई थी।

लड़की अपनी ससुराल चली गई। जिसके पश्चात ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता के साथ तंज कसने लगे तथा उसके साथ परिजनों ने मारपीट वह गाली गलौज करनी शुरू कर दी और ससुराल पक्ष के लोग स्विफ्ट डिजायर व 5 लाख नगद की मांग करने लगे जो सारी घटना विवाहिता ने अपने परिजनों को बताई विवाहिता को 1 अप्रैल 2019 को सरकारी अस्पताल में पुत्री पैदा हो गई।

जिसके चलते पति सहित विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने लड़की पैदा होने पर विवाहिता को गाली गलौज शुरू कर दी और कहने लगे कि हमारे तो पहले से ही 9 लड़कियां हैं एक तूने बढ़ा दी। लड़के का भाई विवाहिता पर गलत निगाह रहता था और उससे शारीरिक सम्बंध बनाने की कोशिश करने लगा। एक दिन विवाहिता अपनी लड़की को दूध पिला रही थी तो पति के भाई ने बच्ची छीन कर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और विवाहिता के कपड़े फाड़ दिए। विवाहिता ने सारी घटना अपने पति को बताइ जिस पर पति ने अपने परिजनों का पक्ष रखते हुए विवाहिता को तीन बार तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img