Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

दो घंटे के बंद का आह्वान भी पूरा नहीं कर सके व्यापारी

  • प्रउप्र. संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व कान फेडरेशन का था आहवान
  • जीएसटी की जटिलताओं के विरोध में किया था बंद का आहवान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जीएसटी की जटिलताओं को समाप्त करने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल और कान फेडरेशन आॅफ आल इंडिया ट्रेडर्स के दो घंटे के बंद के आहवान को भी शामली के व्यापारी सही ढंग से पूरा नहीं कर पाए। संगठन के प्रदेशध्यक्ष के शहर में ही दो घंटे के बंद का आहवान मिला जुला रहा। प्रदेशध्यक्ष समेत व्यापारियों ने अपने-अपने व्यापार बंद कर सुभाष चौक पर धरना दिया।

शुक्रवार को शामली शहर के सुभाष चौक संगठन के प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने-अपने व्यापार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेशध्यक्ष ने कहा जीएसटी की जटिलताएं समाप्त होनी चाहिए और जीएसटी का सरलीकरण होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी संकट में है और अब जीएसटी व्यापारी के लिए फांसी का फंदा बन चुका है।

69 4

सरकार ने अधिकारियों को व्यापारी का जीएसटी पंजीकरण रद्द करने और संपत्ति जब्त करने के लिए अधिकार दिए गए हैं। साथ ही छोटी-छोटी त्रुटियों पर भारी पेनल्टी लगाने के अधिकार दिए गए हैं। जीएसटी के सरलीकरण को लेकर भारत बंद में आहवान पर व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया।

वहीं प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के गृह जनपद में भी सुबह नौ बजे से 11 बजे तक भारत बंद का आहवान बेअसर नजर आया। सुभाष चौक पर संगठन के मुख्यालय के आसपास की कुछ दुकानें बंद रही लेकिन बाकी शहर खुला रहा।

धरना प्रदर्शन में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, महेश धीमान, पंकज वालिया, आशु पुरी, रामकुमार राय, पवन गोयल, सुखपाल, अनुज गोयल; दीपक संगल, डा. विकास वर्मा, वीरेंद्र जैन, संजय गर्ग, राजकुमार मित्तल, अरविंद गर्ग, श्रेयांश जैन, अमित गर्ग, वैभव गोयल, विनोद शास्त्री आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img