- पानीपत रोड पंजीठ के पास हुआ हादसा, साथी गंभीर घायल
- परिजनो ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को किया अन्तिम संस्कार
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: पानीपत रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहा से उसे मेरठ रेफर कर दिया। वही मृतक के परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गये।
गुरुवार की रात करीब डेढ बजे गांव कंडेला निवासी 21 वर्षीय अंकित बाइक द्वारा अपने साथी मुसर्रफ निवासी गांव खेरपुर रूड़की के साथ पानीपत से कैराना आ रहा था। पंजीठ बिजली घर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गये। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुची तथा दोेनो घायलो को सरकारी अस्पताल पहुचाया जहा डाक्टरो ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर अंकित के परिजन अस्पताल पहुचे तथा पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव को अपने साथ गांव कंडेला ले गये। जहां गमगीन माहौल में शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। उधर, गंभीर हालत के चलते घायल मुसर्रफ को डाक्टरों ने पहले मुजफरनगर रेफर कर दिया।
बाद में मुजफरनगर से उसको मेरठ रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई अनुराग गोतम ने बताया कि मृतक अंकित के पिता ऋषिपाल ने लिख कर दिया कि वो कोई कानूनी कार्रवाई नही चाहते है जिस पर शव को परिजनों के सपुर्द कर दिया गया

