Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

फूटा कोरोना बम: बड़ौत चेयरमैन सहित 16 पॉजिटिव मिले

  • कोरोना पॉजिटिव: सिसाना गांव में दो, खेकड़ा में दो कैदी, काठा गांव में दो

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: एक बार फिर कोरोना का बम फूट गया और यहां 16 पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन, सभासद, ठेकेदार, दो सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव मिले हैं।

इसके अलवा सिसाना गांव में दो, खेकड़ा जेल में दो कैदी, काठा गांव में दो अन्य स्थानों पर पॉजिटिव मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग हरकत में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त स्थान पर पहुंचकर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया और उनके संपर्क में आए संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए।

अब यहां संख्या 990 पहुंच गयी है और एक्टिव 111 रह गए। वहीं 869 ठीक होकर घर चले गए है तो 19 की मौत हो चुकी है।

यहां तो काफी तेजी के साथ कोरोना की बीमारी फैल रही है और लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे है। मंगलवार को भी यहां कोरोना का बम फूट गया है। संख्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।

इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोगों में भी हड़कंप मच हुआ है। मंगलवार को 16 पॉजिटिव मिल गए है। बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष, दो सुरक्षा कर्मी, एक सभासद, एक ठेकेदार सहित 10 पॉजिटिव मिल गए।

यह सभी चेयरमैन की पार्टी में शामिल हुए थे। इसके अलावा सिसाना गांव में दो, खेकड़ा की जेल में दो कैदी, काठा गांव में दो कोरोना के मरीज है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त स्थान पर पहुंचकर सेनेटाइज कराया और पॉजिटिव मरीजों को खेकड़ा व अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुछ को होम क्वारंटाइन किया गया। साथ ही उनके संपर्क में आए व अन्य व्यक्तियों के सैेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। अब जनपद में संख्या 990 पहुंच गयी है और एक्टिव 111 रह गए। वहीं 860 ठीक होकर घर चले गए है तो 19 की मौत हो चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img