Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

शराब पार्टी में लगी थी भाजपा नेता के पुत्र को गोली, ऐसे हुआ खुलासा ?

  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में हुआ खुलासा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर में गोली लगने से हुई भाजपा नेता की मौत शराब पार्टी के दौरान अचानक चली गोली लगने से हुई थी। यह खुलासा उस समय हुआ, जब पार्टी के दौरान की एक वीडियो सामने आई। इस वीडियो में दो युवक जंगल में बैठे शराब पी रहे हैं और एक युवक द्वारा उनकी वीडियो बनाई जा रही है। इसी दौरान अचानक गोली चली और वीडियो बना रहे युवक को जा लगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे 24 फरवरी का बताया जा रहा है, जिसमें गांव बिलासपुर में मामा दीपक ने अपने भांजे प्रिंस की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वीडियो की शुरूआत में दो युवक बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बराबर में शराब की बोतल रखी हुई है। वीडियो में जो आवाज आ रही है, उससे पता चलता है कि उक्त वीडियो ट्यूबवेल का है।

वीडियो में बैठा एक युवक शराब के नशे में दिखाई दे रहा है। वह बोल रहा है, यहां सभी परिवार के सदस्य बैठे हुए हैं। उसे शायद किसी ने मेंटल कहा है। एक-दूसरे पर मेंटल होने का आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा रहा है। तू मेंटल है। इस पर वह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कह रहा है कि बताओ, मुझे भी मेंटल कह रहे हैं। रहने दो, कोई मर जागा। इसी दौरान दूसरा व्यक्ति सामने तमंचा रख देता है।

उक्त तमंचे को शराब के नशे में चूर युवक उठा लेता है। वह तमंचे में कारतूस भरता है। कारतूस भरने के बाद वह तमंचे को लोड करता है और फिर धड़ाम की आवाज आती है। इसी बीच जो व्यक्ति वीडियो बना रहा है, गोली चलने की आवाज से वह गिर जाता है और कैमरे में कुछ नहीं आता, सिर्फ आवाजें सुनाई दे रही हैं। उन आवाजों से पता चलता है कि एक युवक के गोली लग जाती है और वह चिल्लाता है।

हाय रे बचा लो, यह क्या कर दिया। उसके साथ बैठा तीसरा व्यक्ति भी गोली मारने वाले व्यक्ति को बोलता है यह क्या कर दिया है। इसी बीच आवाज आती है, हाय रे मेरा इकलौता बेटा था, जिसको मंसूरपुर के दीपक ने गोली मार दी है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि युवक को गोली लगी है।

रो-रोकर मदद मांग रहे व्यक्ति का नाम अजय सुनाई दे रहा है। वह अपने साथी से फोन पर किसी को बुलाने की बात कर रहा है। कभी घायल युवक को ले जाने के लिए ट्रैक्टर लाने को कहा जा रहा है, तो कभी बुग्गी को। हाय रे मेरे बेटे को मार दिया, और रोने की आवाज लगातार वीडियो में आ रही है।

बता दें कि 24 फरवरी को थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी 16 वर्षीय प्रिंस पुत्र अजय धीमान को मंसूरपुर निवासी दीपक ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

घटना स्थल पर जमा हुए लोगों के माध्यम से सूचना पाकर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ मंडी धनंजय कुशवाहा और कोतवाल अनिल कपरवान पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे थे और मामले की छानबीन की थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। आरोपी दीपक मृतक प्रिंस का मामा बताया जाता है। प्रिंस के पिता अजय धीमान बीजेपी के नेता है और बूथ अध्यक्ष है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img