Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर: लाखनौर में 28 को होगी भाकियू की सर्वजातीय महापंचायत

  • राकेश टिकैत करेंगे पंचायत को संबोधित

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों की मुखालफत नहीं थम रही है। 28 फरवरी को सहारनपुर के लाखनौर में भारतीय किसान यूनियन की सर्वजातीय महापंचायत हो रही है। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।

सर्वजातीय पंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। सर्वजातीय पंचायत में किसान -मजदूर और सभी जाति के लोगों को आमंत्रित किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज सहारनपुर के लाखनौर में होने वालों सर्वजातीय पंचायत को संबोधित करेंगे।

नागल-टपरी मार्ग स्थित लाखनोर गांव में आज भारतीय किसान यूनियन द्वारा सर्व जातीय पंचायत का आयोजन किया गया है। सर्व जातीय पंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर पहुंच किसान-मजदूर व सभी जाति के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।

लाखनौर में होने वाली सर्वजातीय पंचायत के लिए भाकियू कार्यकर्ता मंच से लेकर पंचायत स्थल तक को तैयार कराने में जुटे हुए। भारतीय किसान यूनियन यूनियन के जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने बताया कि कल लाखनोर में सर्व जातीय पंचायत होगी।

इस पंचायत में किसान-मजदूर और सभी जाति के लोगों को आमंत्रित किया गया है।सर्वजातीय पंचायत कृषि कानूनों के विरोध में बुलायी गयी। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली के बॉर्डर पर पड़े हैं और सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि भीड़ इकट्ठा करने से कुछ नहीं होता है।

यह वही भीड़ है जो सरकार को बनाती है और सरकार को गिराती है।सर्वजातीय पंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे।सर्वजातीय पंचायत का आयोजन केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए 3 कृषि कानूनों के विरोध में किया गया है। पंचायत में किसानों की बात होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...
spot_imgspot_img