Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

भाकियू ने बनाई दिल्ली कूच करने की रणनीति

जनवाणी संवाददाता

मोरना: शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित भाकियू कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ता ने गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई है।

भाकियू कार्यकतार्ओं की एक बैठक का आयोजन भाकियू कार्यालय पर किया गया, जिसमें बोलते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे भारतीय किसान यूनियन के आंदोलन को तेज करने के लिए मोरना ब्लॉक हर गांव से दस-पंद्रह लोगों की टोली बनाई जाएगी, जो क्रमवार अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खाने-पीने व जरूरत का सामान लेकर दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर जाएंगे।

उसी क्रम में उनके आने के पश्चात दूसरे गांव से दूसरी टोली गाजीपुर बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेगी, ताकि किसानों का काम भी ना छूटे और आंदोलन भी चलता रहे। इस दौरान जिला महामंत्री सर्वेंद्र राठी, जिला महासचिव योगेश शर्मा, नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, सतवीर बाबा, हवा सिंह, सुरेंद्र सिंह, सरदार अमीर सिंह, सुभाष मलिक, सतपाल सैनी, डॉक्टर पूनम, प्रवीण कुमार, सुदेश कुमार, सतबीर, विनीत देवीलाल, कप्तान राठी, दरियाव सिंह, रमन त्यागी, जुल्फिकार व कल्लू आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img