- वीवी पीजी कॉलेज के एनएसएस कैंप में प्रतियोगिताएं हुई
जनवाणी संवाददाता |
शामली: वीवी पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन स्वयं सेवकों ने रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
रविवार को शहर के वीवी पीजी कॉलेज में पांचवे दिन के एनएसएस कैंप का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान छात्र आकाश ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जिसमें छात्राओं ने आकर्षक व सुन्दर रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में पांच टोलियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लक्ष्मीबाई टोली प्रथम, सरोजनी नायडू द्वितीय व मीराबाई टोली तीसरे स्थान पर रही। जबकि जल संरक्षण पर बनाये गए पोस्टरों में स्लोगन तैयार पर सोनम, गुंजन तथा मीनाक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रताप कुमार, दीपक कुमार, मोहित कुमार, दिनेश, सचिन कुमार, मोहित कुमार, आकाश, रिया, प्रिया, शिवानी, शालू आदि मौजूद रहे।

