जनवाणी संवाददाता |
शामली: राज्य महिला आयोग की प्रियम्वदा तोमर की अध्यक्षता में तीन मार्च को ऊन ब्लॉक और 04 मार्च को हिंदू महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय महिला जनसुनवाई एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद शामली में 03 मार्च को ऊन विकास खंड में कार्यालय परिसर में तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत दिनांक 04 मार्च को शहर कैराना रोड स्थित हिंदू महिला महाविद्यालय में राज्य महिला आयोग की सदस्या डा. प्रियंवदा तोमर अध्यक्षता में 11: 00 बजे महिला जनसुनवाई एवं जागरुकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
बालिकाओं को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने पर भी बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी समस्या का निस्तारण कराएं।

