Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

रालोद के हिंदू-मुस्लिम एकता महासम्मेलन में हजारो की भीड़ जुटी

  • भाजपा ने किसानों एवं युवाओं को बर्बाद करके रख दिया है

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने टूटते हुए भाईचारे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि भाईचारे को कायम कर जातिवाद का जो जहर वह जा रहा है उसे उखाड़ डालेंगे। उन्होंने मौजूदा सरकार की जमकर आलोचना की।

मंगलवार के दिन बुढ़ाना ब्लाक के गांव शाहडब्बर में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा हिंदू मुस्लिम एकता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों धर्मों के हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस महासम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि भाजपा ने किसानों एवं युवाओं को बर्बाद करके रख दिया है। कुछ ताकतें सक्रिय हो गई हैं जो हम लोगों के बीच लड़ाई झगड़ा करवाने का मौका देख रहे हैं। हमें ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना है और जिला मुजफ्फरनगर में अमन भाईचारा पैदा करना है।

11 2

उन्होंने कहा कि आज किसान आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार के सिर पर किसी भी तरह की जूं नहीं रेंग रही है। हमें चुनाव के समय हिंदू मुस्लिमों में बांट दिया जाता है। लेकिन इस बार हमें बंटना नहीं है बल्कि एकजुट होकर भाईचारा पैदा करके सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को मुंह की खिलानी है।

इस दौरान पूर्व धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व विधायक नवाज़िश अहमद और रालोद जिला अध्यक्ष अजित राठी आदि ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि सरकार की मानसिकता का देश के किसान, मजदूर व नौजवान को पता चल चुका है। नियुक्तियों पर बैन लगा हुआ है।

इस दौरान हिंदू मुस्लिम एकता महासम्मेलन में काफी भीड़ रहने से रालोद खेमे में खुशी का माहौल देखा गया‌। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान चौ. अतहर हसन, चौ. सुभाष, ओमेन्दर, जयकुमार, रवित, उदय राठी, समरपाल, शुभम राठी व अजीत राठी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन बबलू राठी ने किया तथा संचालन चौ. रामछैल ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img