- साहू जैन कालेज छात्रा इकाई एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन
- साहू जैन कालेज छात्र इकाई का शिविर कौशल दिवस के रूप में मनाया गया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: साहू जैन डिग्री कालेज एनएसएस छात्रा इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के प्रथम दिन उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा.एके मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का उद्देश्य स्वयं सेविकाओं को आंचलिक जीवन से परिचय कराना है।
वहीं स्वयं सेविकाओं को समाज में फैली सामाजिक बुराईयों को दूर करने में अपना योगदान दें। वहीं साहू जैन छात्र इकाई के एनएसएस शिविर का उद्घधाटन कौशल विकास दिवस के रूप में मनाया गया।
मंगलवार को साहू जैन डिग्री कालेज एनएसएस छात्रा इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के ग्राम शेखपुरगढ़ू में शुरू हुए प्रथम दिवस शिविर को जनचेतना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ . दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष कार्य क्रम आयोजित किए गए।

शिविर का उद्घाटन पूर्व ग्राम प्रधान रेखा सैनी व प्रधानाचार्य डा. एके मित्तल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा, नीलम बालियान ने एनएसएस शिविर का महत्व बताया।
प्रवक्ता डा. बलराम सिंह ने छात्राओं से कहा कि वे प्रशिक्षण लेकर अपने अपने क्षेत्रों मे गुणवत्ता परक शिक्षा के प्रचार प्रसार में योगदान दें। इस मौके पर अंकिता तिवारी, शालू मेहरा, सलोनी, सृष्टि, हिमानी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रूपाली त्यागी, कनिष्का, अनुराधा व साक्षी शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
आकांक्षा चौहान, स्नेहा परवीन, सृष्टि ने मोहक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डा. शुभा माहेश्वरी, डा. अरूण देव, डा. गौतम बनर्जी, डा. मुकेश शर्मा सहित तमाम स्टाफ शामिल रहा।
युवा अपनी शक्ति रचनात्मक कार्य में लगाए: डा. हरविन्द्र
साहू जैन कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कौशल विकास हेतु युवा के रूप में किया गया। प्रथम दिन शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । इस मौके पर बोलते हुए डा. हरविन्द्र सिंह ने कहा कि युवा अपनी शक्ति रचनात्मक कार्य में लगाए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान ग्राम प्रधान देवेन्द्र सिंह ने कहा कि युवा देश की पहचान होते है आने वाले कल की उन्नति का श्रेय आज के युवाओं के हाथों में है । किसी भी देश की सामाजिक उन्नति का आधार युवा पीढ़ी के हाथों में ही होता है। प्राचार्य द्वारा स्वयंसेवकों कों शिविर में अनुशासनबद्ध रहने की शपथ दिलायी गयी।
स्वयंसेवक सौरभ ने मां सरस्वती की वन्दना एवं मंगलाचरण के श्लोक प्रस्तुत किए। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। शिविरार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता आदि प्रस्तुत कर सभीको मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन शिविर के स्वयंसेवक अरशियान तथा रिषभ द्वारा किया गया।
शिविर के प्रथम दिवस के बौद्धिक सत्र में एड्स जागरुकता विषय पर डा. ओमवीर सिंह ने स्वयंसेवको जानकारी दी तथा साथ ही सबकों उससे बचाव के उपाय भी बताए। शिविर में एनपीसिंह, जैगम हुसैन , डा. पीपी विश्वकर्मा, डा. मनीष गुप्ता, डा. परमिल कुमार, डा. अरूण देव जायसवाल, डा.रीना, डा गुरप्रीत सिंह, डा नीलम बालियान, डा अनिल कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।

