- शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: तहसील दिवस में 37 शिकायतें दर्ज की गई। इस मौके पर एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मंगलवार को तहसील केडबाकरा हाल में लगे समाधान दिवस में 37 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
शिकायतों में राजस्व की 16, पुलिस की आठ, विकास की तीन, विद्युत की आठ, चकबंदी की एक शिकायतें दर्ज की गई। कुल 37 शिकायतें आई। तहसील दिवस में एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने कहा कि सभी शिकायतों का मौके पर जा कर निस्तारण करें। शिकायतकर्ता की समस्या के निस्तारण में शिकायतकर्ता संतुष्ट हो और निस्तारण की स्पष्ट आख्या दें। इस मौके पर एसडीएम बृजेश कुमार, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा,सीओ गजेन्द्र पाल सिंह व अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

