- शासन की योजनाओं से अवगत कराया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: बेसिक शिक्षा विभाग की समग्र शिक्षा के अन्तर्गत चिन्हित किये गये 128 दिवांगों को उपकरण वितरित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी इशक लाल ने कहा कि ये सभी उपकरण समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत चिन्हित पात्रों को वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले दिव्यांगों को शिक्षा प्राप्त करने में कोई परेशानी उत्पन्न नहीं हो इसलिए शासन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालूवाला में हुए कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी इशक लाल ने कहा कि दिव्यांग छात्र अपने आप को असहाय नहीं समझे। उनको शासन की ओर से जो भी योजनाएं मिलेगी वे उन तक अवश्य पहुंचेगी। उन्होंने मिलने वाले उपकरणों की देखभाल करने के भी निर्देश दिए।
समेकित शिक्षा के जिला सम्नवयक लियाकत अली तथा एआरपी एसोएिशन के प्रदेश संरक्षक मोबीन हसन व भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने 128 लाभार्थी को 194 उपकरण वितरित किये गए। जिनमें ट्राईसाइकिल , व्हील चेयर , सीपी चेयर , बैशाखी . सेलेटर , एमआर किट बेल किट, हेयरिंग मशीन वितरित किए गए।
विमको के सहयोग से वितरित किये जाने वाले उपकरण वितरण में विमको टीम के विशेषज्ञों सुमत कुमार , प्रणेश मिश्रा , फादर शिबू मोबीन इसन, पूनम शर्मा , नाजिम खान, अय्यूब अली, रणजीत यादव , फरहत अली , असमा निगार , अनीता त्यागी , विजय पाल तथा कमला रानी आदि उपस्थित रहे।

