- तीनों कृषि कानूनों के विरोध में जारी रहेगा आंदोलन, महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ी
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: भाकियू ब्लॉकाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम नही होने दिया जाएगा। किसानों को अपना मिलने तक दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष जारी रहेगा। सरकार को काले कृषि बिल वापन लेने ही होंगे।
स्योहारा पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में ब्लॉकाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि गाजीपुर बार्डर पर ब्लॉक स्योहारा के किसान पहले दिन से ही डटे हुए है। गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि वह दो दिन पहले ही धरने से घर लौटे है।
उन्होने क्षेत्र के किसानों से उनकी समस्याएं सुनी। उन्होने बताया कि स्योहारा गन्ना समिति क्षेत्र के किसानों को अनुपात के हिसाब से पर्ची इंडेंड जारी नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर समस्या का समाधान नही हुआ तो गन्ना सचिव और शुगर मिल अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने बताया सरकार की करणी कथनी में अंतर है। महंगाई ने किसान की कमर तोड़ दी। लगातार डीजल के दाम आसमान छू रहे है। बिजली की बढ़ती दर व कृषि कीटनाशक दवाइयों के दाम बढ़ गए है।
उन्होने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में लड़ाई जारी रहेगी, किसानों को पूंजीपतियों के गुलाम नहीं होने देंगे। इस अवसर पर ब्लॉक महासचिव रोहित चौहान, नीटू यादव, ओमप्रकाश जाटव, पोखर सिंह, अरविंद चौहान, भोले, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

