जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: नए कृषि कानूनों के विरोध में झिंझाना के गांव दरगाह पुर में एक किसान ने अपने खेत में 10 बीघा में खड़ी सरसो की फसल पर टैÑैक्टर चलाकर नष्ट कर दी।
मंगलवार की सुबह क्षेत्र के गांव दरगाहपुर निवासी किसान विकास पुत्र अमन ने अपनी दस बीघा सरसो की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसको नष्ट कर दिया है। किसान विकास ने बताया लगभग तीन माह से किसान दिल्ली में सड़को पर है जो सरकार तीन कृषि कानून लाई है वह किसानों को गुलाम बनाने वाले है।
किसान तीन काले कानून वापिस लेने की मांग कर रहे है लेकिन सरकार किसानों की बातों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते किसान अपनी फसलों को नष्ट कर रहा है। इसी क्रम में अपनी सरसो की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसको नष्ट कर दिया है।
किसान अपनी लडाई तब तक लड़ता रहेगा जब सरकार अपने तीन काले कानून वापस नहीं लेती है। इस संबंध मे जब एसडीएम ऊन मणि अरोरा से बात की गई तो उन्होंने कोई जानकारी होने से इंकार किया है।

