- अर्पण स्कूल में विज्ञान प्रोत्साहन का उद्घाटन हुआ
जनवाणी संवाददाता |
थानभवन: अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के तत्वाधान में पांच दिवसीय विज्ञान प्रोत्साहन प्रोग्राम का उद्घाटन किया गया। जिसमें मैसूर विश्वविद्यालय के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट वैज्ञानिक डा. मेवा सिंह ने छात्रों को जागरुक किया।
मंगलवार को अर्पण पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रोत्साहन प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मैसूर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. मेवाराम, डा. सुधीर पंवार, डा. विनोद कुमार डा. भानु प्रताप सिंह, सीसीएसयू के जीव विज्ञान विभाग से डा. संजय कुमार भारद्वाज, प्रोग्राम के कोर्डिनेटर डा. संगीता रानी, स्थानीय कोर्डिनेटर स्कूल प्रधानाचार्या मनदीप सैनी व स्कूल के प्रबंध निदेशक अर्पण सैनी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने बताया कि हम सभी को मनुष्य के जीवन के लिए विज्ञान को अपनी जीवन शैली में उतारना अति आवश्यक है।
हम लोग अपनी दिनचर्या में केवल सब्जी को बनाने में ही विज्ञान का प्रयोग करते है। इसके अलावा हमें पता है कि कोरोना काल मे मास्क पहनना विज्ञान की दृष्टि से जरूरी है। लेकिन हम लोग वह कार्य नही करते। इस विज्ञान प्रोत्साहन प्रोग्राम में अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन, रॉयल पब्लिक स्कूल शामली, मानसरोवर पब्लिक स्कूल बाबरी एवं सैंट आरसीकान्वेंट स्कूल झिंझाना के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन अंजलि राणा ने किया। प्रोग्राम कोर्डिनेटर मनदीप सैनी ने बताया कि यह प्रोग्राम पांच दिन तक चलेगा जिसमे बच्चों को विज्ञान के अध्ययन के प्रति जागरुक किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षकों में विनीत कुमार राणा, अभिषेक शर्मा, नाजरा खानम, मोहित कुमार सैनी, अनिल कुमार, सोनिया तोमर, नीशू शर्मा, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

