- डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कलक्ट्रेट सभागार शामली में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में उप्र कृषि निर्यात नीति-2019 की जनपद स्तरीय कलस्टर सुविधा इकाई की प्रथम बैठक कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के द्वारा से आयोजित की गई
बुधवार को आयोजित बैठक में जिला कृषि अधिकारी शामली डा. हरी शंकर (सदस्य सचिव) के रूप में उप्र कृषि निर्यात नीति के क्रियान्यवयन के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। उप कृषि निदेशक शामली डा. शिव कुमार केसरी ने कृषि विभाग द्वारा गठित एफपीओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को उप्र कृषि निर्यात नीति के सम्बन्ध के बारे में बताया कि क्लस्टर गठन हेतु न्यूनतम 50 हेक्टेयर भूमि की अनिवयार्ता है।
सर्वेक्षण उपरान्त अपने अपने विकास खण्डों में कृषक चयन की कार्यवाही अतिशीघ्र कराएं, परन्तु मत्सय, पोल्ट्री, शहद, उत्पादन ऐसे उत्पाद है जिनको क्षे़त्रफल के आधार पर नहीं जोड़ा जा सकता है इसके लिए कृषक संख्या के आधार पर राज्य स्तरीय समिति को निर्धारण हेतु प्रस्ताव भेजा जाएंगे।
कमल कान्त त्यागी सहायक कृषि विपणन अधिकारी मेरठ मण्डल मेरठ के द्वारा उप्र कृषि निर्यात नीति के प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी।
जिला गन्ना अधिकारी शामली विजय बहादुर सिंह ने कृषि निर्यात निति में गुड़ को सम्मिलित किए जाने हेतु प्रस्ताव देने को कहा। जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि समय-समय पर कृषको की गोष्ठियां आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
जिला उद्यान अधिकारी डा. हरित कुमार एवं सहायक निदेशक मत्सय आरके श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित किया।
बैठक में कृषक उत्पादक संगठनो के प्रतिनिधि अजबसिह, जनकसिह, कृष्णपाल सैनी, अभय चौधरी, अमित सैनी, संजीव कुमार, सुरेश कुमार, मन्जर अब्बास एवं सुभाष चन्द आदि ने प्रतिभाग किया।
एमडीआर टीबी मरीजों डेलामनिड से होगा उपचार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्नमूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत एमडीआर टीबी मरीज का उपचार डेलामनिड दवाई द्वारा प्रारम्भ किया गया। उनके द्वारा बताया गया डेलामनिड दवाई 06 से 18 वर्ष के किशोरो को दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि एमडीआर टीबी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें सामान्य क्षय रोगियों को दी जाने वाली दवाईयां काम नहीं करती है।
डेलामिनेड दवाई द्वारा एमडीआर टीवी के मरीजों का शीघ्र ही इलाज कराया जा सकेगा। इस अवसर पर डा. केपी सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं विपिन गुप्ता, जिला पीएमडीटी समन्वयक, शबी आजम जिला पीपीएम समन्वयक आदि मौजूद रहें।

