- एनएचएआई के पीडी, इंजीनियर एवं एसडीएम सरधना रहे मौजूद
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: एनएच 58 हाईवे पर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने एनएचएआई के अधिकारियों एवं जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हाईवे पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई के पीडी डीके चतुर्वेदी इंजीनियर आयुष चौधरी एवं एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय के साथ हाईवे पर हो रहे कार्यों को देखा।
अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाईवे पर जहां अधूरे कार्य रह रहे हैं उन्हें जल्द पूरा कराया जाए। हाईवे पर गुजरने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना होने दी जाए।
उन्होंने एनएचएआई के पीढ़ी को सख्त निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्यों को पूरा कराया जाए। इसके अलावा एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय को भी हाईवे के निरीक्षण कार्यों को समय-समय पर परखा जाने के निर्देश दिए इसके बाद केंद्रीय मंत्री मेरठ से लेकर मोदीपुरम तक एनएचएआई के पीडी डीके चतुर्वेदी के साथ हाईवे का निरीक्षण करने के लिए चले गए।

