Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

नई ट्रेन संचालन के लिए डीआरएम स्पेशल से पहुंचे मंडलीय अधिकारी

  • सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची नजीबाबाद
  • नागरिकों व व्यापारियों ने किया लोको पायलट का स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: कोटद्वार-दिल्ली के बीच रेलवे की ओर से नई ट्रेन सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस चलाए जाने को लेकर रेलवे मंडल मुरादाबाद के अधिकारी डीआरएम स्पेशल ट्रेन में सवार होकर नजीबाबाद पहुंचे। जहां से निरीक्षण कोच की शंटिग कराए जाने के बाद कोटद्वार के लिए रवाना कर दिया गया।

बुधवार को मुरादाबाद की ओर से निरीक्षण कोच को लेकर डीआरएम स्पेशल नजीबाबाद पहुंची। जिसमें निरीक्षण कोच को पावर (इंजन) के साथ जोड़ा गया था। उक्त कोच को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ही शंटिंग करायी गयी। जिसके बाद डीआरएम स्पेशल को कोटद्वार के लिए रवाना कर दिया गया।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक उक्त निरीक्षण यान में मंडलीय अधिकारी सवार रहे। कोविड-19 को लेकर देश में 22 मार्च 2020 को लाकडाउन जारी कर दिया गया था। जिसकी घोषणा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने की थी। जिसके चलते देश भर में ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। जिसके चलते कोरोना काल से पूर्व कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन के बीच संचालित गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन को भी बंद कर दिया गया था।

54 1

कोरोना काल के दौरान देशभर में विभिन्न स्थानों पर फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों के साथ समन्वय बनाकर रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। अनलाक के बाद रेलवे ने देशभर में धीरे-धीरे रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया।

इसी क्रम में रेलवे की ओर से सांसद अनिल बलूनी के आग्रह पर कोटद्वार व दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दी। जिसके बाद कोटद्वार, नजीबाबाद, बिजनौर, चांदपुर स्याऊ, मंडी धनौरा आदि क्षेत्रों के लोगों को उम्मीद बंधी कि शायद रेलवे की ओर से वर्षों से सुबह के समय कोटद्वार से दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

हालांकि लोगों को निराशा ही हाथ लगी। वहीं सिद्धबली जनशताब्दी -एक्सप्रेस ट्रेन कोटद्वार से शाम लगभग साढ़े चार बजे नजीबाबाद पहुंची। ट्रेन के नजीबाबाद पहुंचने पर लोको पायलट कय्यूम अहमद., जोगेन्द्र सिंह लोको सह पायलट के ट्रेन नजीबाबाद पहुंचने पर व्यापारमंडल के शिव कुमार माहेश्वरी, मोअज्जम खां, आशीष दूबे ,नईम टाटा, पंकज शर्मा, योगेश राजपूत आदि तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया।

वहीं कोटद्वार में प्रवर मंडल रेल प्रबंधक एनएनसिंह के समक्ष रेल यात्रियों ने बढ़े किराए को लेकर हंगामा किया तथा वहीं गढ़वाल एक्सप्रेस का नाम बदल कर सिद्धबली जन शताब्दी कर चलाने पर रोष व्यक्त किया। जिस पर प्रवर मंडल रेल प्रबंधक एनएनसिंह ने कहा कि कोरोना के कारण गढ़वाल एक्सप्रेस बंद है इसे सिद्धबली जन शताब्दी ही समझा जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img