Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

अवैध सिलेंडर के खिलाफ खानापूर्ति का अभियान

  • अवैध रूप से कई जगहों पर बिकते हैं सिलेंडर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिलापूर्ति विभाग अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ एक ही दिन अभियान चला कर रह गया। विभाग की ओर से खानापूर्ति कर दी गई, लेकिन हकीकत यह है कि शहर के प्रत्येक बाजार में खुलेआम मौत का खेल खेला जाता है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान देने वाला नहीं हैं। अभी हाल ही में हुए हादसे के बाद भी अधिकारियों की नींद पूरी तरह नहीं खुली है।

मंगलवार को नूर नगर के नवाब के यहां गैस सिलेंडर में आग लगने से दो लोगों की जान चली गई थी। और खुशहाल नगर में अवैध रूप से पेट्रोल डीजल बनाये जाते वक्त गोदाम में आग लग गई थी। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इस प्रकार अवैध रूप से किये जा रहे कार्यों को लेकर जिला पूर्ति विभाग की ओर से बुधवार को लिसाडी गेट क्षेत्र के श्याम नगर में दो जगहों पर अवैध रूप से रखे गैस सिलेंडर पाये गये।

मौके से 18 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। क्षेत्र में स्थित फवाज के होटल में घरेलू गैस सिलेंडर से कार्य होता पाया गया। यहां चार सिलेंडर बरामद हुए। कल अधिकारियों ने अभियान चलाये जाने की बात कही थी, लेकिन गुरुवार को अभियन ठप हो गया। गुरुवार को विभाग की ओर से काई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि अकेले लिसाड़ी गेट में ही अवैध रूप से पेट्रोल बनाये जाने का कार्य कई स्थानों पर किया जाता है।

यही नहीं शहर में कई जगहों पर अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफलिंग करने का भी कार्य किया जाता है, लेकिन विभागीय अधिकारी आंखे बंद करे बैठे हैं। इन्हें शायद इससे भी बड़े किसी हादसे का इंतजार है जिसके बाद इनकी आंखे खुलेंगी। जबकि शहर में यह मौत का व्यापार खुलेआम चल रहा है।

इस संबंध में समय-समय पर क्षेत्रीय लोगों की ओर से पुलिस व संबंधित अधिकारियों से शिकायतें भी की जाती रहीं हैं, लेकिन इन मामलों को गंभीरता से नहीं लिया गया। हादसा होने के बाद सब जागते हैं। अगर पहले ही ऐतियातन इस पर कार्रवाई की जाए तो इस प्रकार के हादसे न हों।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img